फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead body of missing youth found lying in field father said four people from village killed him in Etah

Etah: खेत में पड़ा मिला लापता युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान, पिता बोला- गांव के ही चार लोगों ने कर दी हत्या

Sun, 15 Jan 2023 06:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Jan 2023 06:31 PM IST
सार

एटा में बीती रात घर से निकले युवक का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। उसके शरीर में चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।  


 

विज्ञापन
Dead body of missing youth found lying in field father said four people from village killed him in Etah
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना जलेसर थाना क्षेत्र के खेड़ा ग्वारउ गांव की है। गांव निवासी रामजी लाल (45) का शव रविवार को गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। वह परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब आठ बजे अगरपुर व देवकरनपुर गांव के बीच सड़क से दूर गेहूं के खेत में शव पड़ा मिला। शरीर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। लोगों ने देखा तो गांव में जानकारी दी। जानकारी होने पर मौके पर भीड़ का जमावड़ा हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। लोगों से बात करके जानकारी ली। 
विज्ञापन


सूचना पर पिता और भाई प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पिता ने बताया कि शनिवार की शाम गांव का ही विनोद कुमार बेटे को घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। फोन करने पर मोबाइल बंद आ रहा था। रात भर गांव और आसपास तलाश किया। लेकिन, कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार की सुबह लोगों से खेत में शव पड़ा होने की सूचना मिली। कहा कि गांव के ही लोगों ने उसकी हत्या कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जगदीश चंद्र ने बताया कि परिजनों ने गांव के ही विनोद कुमार, लखन, राज बहादुर और रामवीर के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 


एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि हत्या और हादसा दोनों ही बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को भी गंभीरता से लिया गया है। चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच में स्पष्ट हो जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed