फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead body of cleaner found inside truck in Etah and  driver is absconding

Etah: ट्रक के अंदर पड़ा मिला क्लीनर का शव, चालक गाड़ी खड़ी करके फरार

Tue, 28 Mar 2023 07:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Mar 2023 07:40 PM IST
सार

एटा में ट्रक क्लीनर का शव गाड़ी के अंदर ही पड़ा मिला। घटना के बाद चालक व उसके परिजन फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

विज्ञापन
Dead body of cleaner found inside truck in Etah and  driver is absconding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में ट्रक क्लीनर का शव गाड़ी के अंदर पड़ा मिला। खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। चालक गाड़ी खड़ी करके भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


मामला जसरथपुर थाना क्षेत्र के नगला कलू गांव का है। नगला चितर निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि छोटे भाई मंजेश यादव (22) को पास के ही नगला कलू गांव निवासी ट्रक चालक कुलदीप 20 मार्च को क्लीनर के काम के लिए ले गया। ट्रक पर जाने के बाद तीन दिन बाद मंजेश के हाल-चाल लेने के लिए फोन किया। लेकिन उसका मोबाइल बंद जाने लगा। इसके बाद चालक के नंबर पर फोन किया तो उसने बात नहीं कराई।

विज्ञापन

चालक व उसके परिजन फरार हैं

चालक ने मंगलवार की सुबह ट्रक लाकर अपने गांव में खड़ा कर दिया। मुझे फोन कर मंजेश को ले जाने के लिए कहा। जब मैं वहां पहुंचा तो ट्रक में उसका शव पड़ा हुआ था। जबकि चालक परिजन समेत फरार हो चुका है। आशंका है कि महेश की हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पर चोट के निशान नहीं मिले

घटनास्थल का मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने चालक के घर के आसपास के लोगों से पूछताछ की। एएसपी ने बताया कि क्लीनर का शव ट्रक के अंदर से बरामद हुआ है। उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया है। शव पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed