{"_id":"6750a094dc175289e004b578","slug":"dead-body-of-ba-student-found-hanging-etah-news-c-163-1-sagr1016-126536-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फंदे से लटका मिला बीए की छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फंदे से लटका मिला बीए की छात्रा का शव
विज्ञापन
राजा का रामपुर। थाना क्षेत्र के गांव नगला गड़रियान में घर के अंदर बीए की 19 वर्षीय छात्रा का शव बुधवार को फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। हालांकि, परिजन ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया।
सुखवीर की पुत्री प्रियंका बीए की छात्रा थी। सुखवीर आरपीएफ में काशीपुर में तैनात हैं। सौतेली मां कासगंज में रहती हैं। छात्रा अपने दादा और दादी के पास रहती थी। मंगलवार देर रात खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने गई थी। बुधवार सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन ने कमरे में गए। देखा कि प्रियंका पंखे के हुक में मृत अवस्था में लटकी थी।
पुलिस ने पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाकर सबूत जुटाए। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही पिता छुट्टी लेकर घर के लिए निकल आए। थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि सुबह सूचना प्राप्त हुई थी। शव को कब्जे में लिया गया है। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है।