{"_id":"6725125116e718d78a009e19","slug":"dead-body-of-a-young-man-who-left-home-with-money-for-firecrackers-found-in-a-drain-etah-news-c-163-1-sagr1016-125151-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पटाखे के लिए रुपये लेकर घर से गए युवक का नाले में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पटाखे के लिए रुपये लेकर घर से गए युवक का नाले में मिला शव
Fri, 01 Nov 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 01 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
एटा। दिवाली वाली रात युवक ने अपने पिता से पटाखे के लिए रुपये मांगे। 50 रुपये लेकर घर से चला गया। सुबह के समय उसका शव कस्बे में ही एक नाले में पड़ा मिला।
अलीगंज कस्बे के मोहल्ला रामप्रसाद गौड़ स्थित गंदे नाले में 24 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार सुबह लोगों ने पड़ा देखा। इसकी सूचना अलीगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। लोगों ने मृतक की सूचना मोहल्ला नजफ अली निवासी धर्मवीर के रूप में की गई। उसके पिता रामप्रकाश भी मौके पर पहुंच गए। बताया कि बेटा शराब पीने का आदी था। बृहस्पतिवार को दिवाली के पर्व पर 100 रुपये मांगे थे। मना करने पर जिद करने लगा और जबरदस्ती 50 रुपये लेकर घर से निकल गया था। देर रात तक घर वापस नहीं पहुंचा। हम लोग इंतजार करते रहे। शुक्रवार सुबह नाले में एक शव के पड़े होने की सूचना मिली तो आकर देखा।
उन्होंने बताया कि घर में कोई बच्चा नहीं है। धर्मवीर पटाखे के नाम पर रुपये मांग रहा था। हमने सोचा कि यह रुपये ले जाकर शराब पीएगा, इसलिए रुपये नहीं दे रहे थे, लेकिन 50 रुपये लेकर चला गया। पोस्टमार्टम में युवक की मौत पानी की वजह से दम घुटने से बताई गई है। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि युवक दिन-रात शराब पीने का आदी था, जो भी कमाता था शराब पी लेता था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बिजली के खंभे से पार करते हैं नाला
मोहल्ला रामप्रसाद गौड़ में नाला काफी बड़ा और चौड़ा है। इसको कूदकर पार नहीं किया जा सकता है। लोगों ने यहां एक बिजली का खंभा डाल रखा था। उस पर चढ़कर ही लोग इस नाले को पार करते हैं। आशंका जताई जा रही है कि नाला पार करते समय धर्मवीर गिर गया हो और उसकी मौत हो गई हो।