फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead body of a young man found hanging from a noose

फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 02 Jun 2022 07:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a noose
मारहरा। थाना क्षेत्र के गांव करुआमई में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसके परिजन ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम हाउस पर करुआमई निवासी ग्रीश ने बताया उसका 27 वर्षीय भतीजा पिंटू उर्फ अक्कू बुधवार शाम चार बजे के करीब घर से शौच की बात कहकर निकला था। देर शाम तक वापस न आने पर उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने रात 10 बजे सूचना दी कि प्रेमसिंह के खेत में एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ है। जब वहां गए तो देखा कि पेड़ से भतीजे का शव लटका हुआ था। उन्होंने कहा कि पिंटू आत्महत्या नहीं कर सकता है, उसकी हत्या हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि युवक का शव पेड़ पर लटके होने की सूचना मिली थी। शव पोस्टमार्टम कराया गया है, इसकी रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed