{"_id":"5f35775d8ebc3e3ce151e0c8","slug":"dead-body-etah-news-agr454777978","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से गायब वृद्ध का जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से गायब वृद्ध का जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना और कस्बा मलावन निवासी रामविलास (58) पुत्र कालीचरन का शव सोंहार के जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। वह तीन दिन से लापता थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
मलावन निवासी मृतक का पुत्र कौशल कुमार ने बताया कि उसके पिता सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे घर से कहीं गए थे। इसके बाद उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आरोप है कि पिता की हत्या होने की आशंका है।
कौशल कुमार की ओर से किसी को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार सिंह ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रामविलास शराब पीने के आदी थे और किसी बात पर परिजनों से कहासुनी होने पर नाराज होकर कहीं चले गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह जंगल में शव मिला है।
विज्ञापन
मौत होने का कारण जानने के लिए पत्र दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।