फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dauji Maharaj's Rath Yatra took out with bands

बैंड-बाजों संग निकाली दाऊजी महाराज की रथयात्रा

Sun, 12 Sep 2021 06:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Dauji Maharaj's Rath Yatra took out with bands
अवागढ़। देवछठ के अवसर पर कस्बा स्थित मंदिर नीलकंठ महादेव से वार्ष्णेय समाज ने 79 वर्ष पुरानी परंपरा को जारी रखते हुए दाऊजी महाराज की रथयात्रा बैंड-बाजों के साथ पूरे नगर में निकाली। भक्तों ने जगह-जगह रथ पर सवार दाऊजी महाराज की आरती उतारकर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

पूरे नगर को तोरण द्वारों से पाट दिया गया। वहीं मंदिर परिसर में फूल बंगला सजाया गया। साथ ही दाऊजी को छप्पन भोग चढ़ाया गया। सुबह के समय मंगला आरती के बाद प्रभात फेरी निकाली गई। हवन यज्ञ पंडित विश्वदीप उपाध्याय द्वारा कराया गया। अध्यक्ष करन वार्ष्णेय किशु ने बताया कि इस बार कोरोना की वजह से केवल रथयात्रा ही निकाली गई।
विज्ञापन

इसमें किसी भी तरह की झांकियां व काली मंडल को शामिल नहीं किया गया। कार्यक्रम में उमंग वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय बंटी, अतुल, मोहित, सोमेश बॉबी, मनीष वार्ष्णेय मोनू, रिंकू, मंगलसेन वार्ष्णेय, राजेश, बंटी, सुनील, कुलभूषण वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed