{"_id":"0907c232907f643f03dd72e19b13f2ff","slug":"dauji-chef-extracted-with-floats-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांकियों के साथ निकाली दाऊजी महाराज की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांकियों के साथ निकाली दाऊजी महाराज की शोभायात्रा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 18 Jul 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा में भगवान दाऊजी महाराज की शोभायात्रा शुक्रवार को आकर्षक झांकियों और बैंडबाजों के साथ निकाली गई। इस दौरान दाऊ बाबा का रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही। जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती उतारकर स्वागत किया गया। वहीं प्रसादी का वितरण हुआ।
कस्बा के मोहल्ला गढ़ी रानी साहिबा स्थित दाऊजी मंदिर से दोपहर साढ़े तीन बजे भगवान दाऊजी महाराज की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। एक रथ पर दाऊ बाबा की प्रतिमा विराजमान थी। रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही, वहीं दाऊजी महाराज के जयकारों से वातावरण भी भक्तिमय बना हुआ था। पूजा अर्चना व आरती उतारकर शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य बाजार से अन्य गली मोहल्लों से होती हुई देव स्थान पहुंची, जहां से मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में बैंडबाजों की ध्वनि के बीच बजते भक्तिगीतों पर श्रद्धालु झुूमते नाचते चल रहे थे। जगह-जगह रथयात्रा का स्वागत हुआ, वहीं प्रसादी का वितरण भी हुआ। इस शोभायात्रा में कस्बा के अलावा आसपास के इलाकों व अन्य जिले के हजारों श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर सोनू, सुनील शाक्य, मनोज कुमार, देवेंद्र सिंह, सुरेश राठौर, हरेंद्र शाक्य, राघवेंद्र सिंह, हरिओम गुप्ता आदि मौजूद थे।