फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DAP supplied to black marketers at night, villagers caught the vehicle

किसानों से धोखा: आधी रात को हो रहा था कालाबाजारी का खेल, ग्रामीणों ने ऐसे पकड़ा; मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

Sat, 04 Nov 2023 01:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 04 Nov 2023 01:49 PM IST
सार

छिपाकर ले जाई जा रही डीएपी खाद की एक गाड़ी को किसानों ने पकड़ लिया। किसानों ने हंगामा किया तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरोपी गाड़ी चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 
 

विज्ञापन
DAP supplied to black marketers at night, villagers caught the vehicle
डीएपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जलेसर क्षेत्र में खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। उन्हें जरूरत भर के लिए खाद नहीं मिल पा रही। जबकि विक्रेता इसकी कालाबाजारी में जुटे हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे जलेसर क्षेत्र के इसौली रोड स्थित गांव मोहनपुर में ग्रामीणों ने डीएपी कालाबाजारी को जा रही मैक्स को पकड़ लिया तथा हंगामा काटने लगे। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस व एसडीएम को दी। मौके पर पहुॅचे एसडीएम ने मैक्स व चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


गांव सांथानवीपुर से कालाबाजारी के लिए आ रही डीएपी से भरी मैक्स गाड़ी को रात के समय ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उनका आरोप था कि सचिव द्वारा मैक्स से जलेसर-फिरोजाबाद रोड स्थित गांव कोसमा में डीएपी की 40 बोरी कालाबाजारी के लिए भेजी गई थीं। इस बात पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीएम नितिन तेवतिया ने मैक्स व इसके चालक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने खाद से भरी गाड़ी कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन


एसडीएम ने जिलाधिकारी व कृषि अधिकारी को पत्र भेजकर बताया कि ग्रामीणों द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना (डीएपी) के 40 कट्टों के साथ वाहन पकड़ा गया। वाहन एवं इसके चालक प्रेमचंद्र निवासी आराजी वीरहार को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। वाहन चालक से पुछताछ करने पर उसने बताया कि यह कट्टे ग्राम सांथानवीपुर की सोसायटी के सचिव द्वारा मेरी गाड़ी में रखवाकर ग्राम कोसमा ले जाने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि चालक द्वारा डीएपी के कोई प्रपत्र न दिखाए जाने से कालाबाजारी की आशंका प्रतीत होती है। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि अभी तक कृषि विभाग के अधिकारियों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed