{"_id":"617ff7d1c58c3f74c534c71e","slug":"dap-cracked-in-the-district-women-farmers-hanging-on-the-window-etah-news-agr5134094199","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी का जिले में टोटा, महिला किसान खिड़की पर लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी का जिले में टोटा, महिला किसान खिड़की पर लटकी
विज्ञापन
मंडी समिति में डीएपी को मारामारी करते किसान ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। जिले में डीएपी खाद के लिए मारामारी हो रही है। सरकारी गोदाम पर किसानों की लंबी लाइन लगी हुई है। सुबह से शाम तक किसान लाइन में लगकर डीएपी ले रहा है। सोमवार को डीएपी के लिए किसानों में मंडी स्थित इफ्को किसान सेवा केंद्र पर मारपीट हो गई। बाद में अन्य लोगों ने बचाव किया। वहीं महिला किसान डीएपी के लिए काउंटर की खिड़की पर लटक गईं।
अलीगंज रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी स्थित इफ्को किसान सेवा केंद्र पर डीएपी के लिए मारामारी रही। शाम तक किसानों की लंबी लाइन लगी रही। किसान बेसब्री से अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए, तो महिला किसान काउंटर की खिड़की पर ही चढ़ गईं। साथ ही किसान भी खिड़की पर चढ़कर डीएपी के लिए फीस जमा करने में लगे रहे। वहीं दूसरी ओर किसानों में ही आपस में मारपीट होने लगी। जिसका वीडियो वायरल हो गया। किसानों का कहना है कि दोपहर तीन बजे के बाद डीएपी मिलना बंद हो गई। जिसकी वजह से किसानों को घर खाली हाथ लौटना पड़ा।
सदर विधायक ने प्रशासन से की डीएपी की मांग
सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने किसानों के हित में शासन में बैठे जिम्मेदारों से लखनऊ बात की और जिले के लिए पर्याप्त मात्रा में डीएपी भिजवाने की मांग की। गौरतलब है कि जिले के कई किसान डीएपी न मिलने की शिकायत लेकर सदर विधायक के पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
चार दिनों में उपलब्ध होगी डीएपी
जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने सोमवार को बताया कि मंगलवार को आगरा से इफ्को की 500 मीट्रिक टन, बुलंदशहर से 800 मीट्रिक टन, फर्रुखाबाद से एक हजार मीट्रिक टन डीएपी जिले में पहुंच जाएगी। वहीं अगले चार दिनों में इफ्को की 2600 मीट्रिक टन डीएपी भी उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने किसानों से कहा कि जोत के अनुसार ही डीएपी खरीदें, स्टॉक करने की जरूरत नहीं हैं। जिले के लिए पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध करा दी जाएगी।