{"_id":"677ac0d8c63376e91700c65e","slug":"dairy-operator-dies-due-to-electrocution-etah-news-c-163-1-sagr1016-127872-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: करंट की चपेट में आने से डेयरी संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: करंट की चपेट में आने से डेयरी संचालक की मौत
Sun, 05 Jan 2025 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 05 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
दिनेश यादव का फाइल फोटो
- फोटो : दिनेश यादव का फाइल फोटो
-
- 1
-
Link Copied
एटा। शहर के मोहल्ला संजय नगर निवासी एक डेयरी संचालक की रविवार सुबह खंभे के अर्थिंग तार में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के पिता डेढ़ वर्ष पूर्व करंट लगने से बुरी तरह झुलसे थे।
मोहल्ला संजय नगर निवासी राजेश यादव ने बताया कि भाई दिनेश (38) दूध का व्यापार करते थे। मोहल्ले में ही डेयरी बना रखी थी। हमारे घर के बाहर ही बिजली का खंभा लगा हुआ है। प्रतिदिन की तरह रविवार को सुबह भी वह झाड़ू लगा रहे थे। तभी अर्थिंग वाले तार में अचानक से करंट दौड़ गया।
इसकी चपेट में आने से दिनेश झुलस कर अचेत हो गए। यह देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। हम लोग उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
राजेश यादव ने बताया कि दिनेश का 14 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था, इनका 11 वर्ष का एक बेटा और 8 वर्ष की बेटी है। डेढ़ वर्ष पूर्व दिनेश के पिता शिव सत्यप्रकाश भी विद्युत खंभे के करंट की चपेट में आने से झुलस गए थे। इसके बारे में कई बार विद्युत विभाग में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके अलावा हमारी एक भैंस भी इसी तार की चपेट में आने से मर गई थी।