फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Daggamar bus operators beat couple with daughter in middle of road in Etah

Etah News: डग्गामार बस संचालक की गुंडई, बीच सड़क बेटी संग दंपती को बेल्टों से पीटा, पुलिस की भी रहती सांठगांठ

Mon, 22 May 2023 07:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 May 2023 07:12 PM IST
सार

एटा में डग्गामार बस संचालक की गुंडई देखने को मिली। संचालक ने बीच सड़क बेटी संग दंपती को बेल्टों से पीटा। पुलिस पर भी आरोपियों से सांठगांठ का आरोप है।  

विज्ञापन
Daggamar bus operators beat couple with daughter in middle of road in Etah
Etah News: डग्गामार बस संचालक की गुंडई, बीच सड़क बेटी संग दंपती को बेल्टों से पीटा - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शहर में जीटी रोड पर स्थित रोडवेज बस स्टैंड के आसपास डग्गामार वाहन संचालकों का दबदबा है। यहां पर कोई विरोध करने से भी डरता है। बस संचालक बीच सड़क पर अपनी गुंडई के बल पर वाहनों को खड़ा करके भरते हैं। दंपती और उनकी बेटी को बेल्टों से इसलिए पीटा गया कि उन्होंने बीच सड़क पर खड़ी बस से लग रहे जाम का विरोध कर दिया।

विज्ञापन

बीच सड़क भर रहा था सवारी, लग रहा था जाम

कोतवाली नगर में शहर के मोहल्ला बनगांव निवासी शिवानी पुत्री नरेश उर्फ कल्लू पुंढीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि पांच मई को पिता और मां मीरा पुंढीर के साथ शाम करीब सात बजे बाजार से खरीदारी कर पैदल ही घर जा रहे थे। तभी बस स्टैंड पर बस (संख्या यूपी82 टी 9544) को सड़क पर खड़ा करके भरा जा रहा था। इसकी वजह से जाम लगा हुआ था। पिता ने चालक से बस को हटाकर सड़क किनारे खड़ा करने के लिए कहा।

विज्ञापन

तीनों को पकड़कर पीटने लगे

आरोप है कि इसके बाद बस स्वामी विजय प्रताप सिंह गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो विजय के भाई रंजीत चौहान व कल्लू निवासी गांव दतेई, थाना मिरहची, हाल निवासी शृंगार नगर निधौली कलां रोड सहित दो अज्ञात व्यक्ति आए और पिता को पीटने लगे। आरोप है कि पिता को बचाने के लिए मां और मैंने प्रयास किया तो तीनों को सड़क पर गिराकर बेल्टों से पीटा गया।

तमंचा निकालकर हत्या करने की धमकी दी

इतना ही नहीं दबंगों ने बस से तमंचा निकालकर हत्या करने की धमकी भी दी। आरोप है कि पुलिस ने रंजीत चौहान को पकड़ भी लिया था। लेकिन, सांठगांठ करके छोड़ दिया। मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर बढ़ा-चढ़ाकर दी जा रही थी। सत्य घटना की तहरीर मांगी गई, लेकिन नहीं दी। इसकी वजह से विलंब हुआ। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed