फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dabang barged into house and beat three sisters with sticks for protesting against abuse In Etah

Etah: बिन बाप की तीन बच्चियों पर दबंगों का कहर, घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा, दहशत में छोड़ दी परीक्षा

Sun, 29 Jan 2023 06:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Jan 2023 06:20 PM IST
सार

एटा में दबंगों ने तीन बहनों पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर मनमानी कहर बरपाया। बच्चियों के पिता की छह वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी है। दबंग उन पर गलत नजर रखते हैं। बेटियों को अकेला देखकर घर में घुस गए। विरोध करने पर हमला करके घायल कर दिया। किशोरी ने दबंगों के डर से परीक्षा भी छोड़ दी है। वह दहशत में घर से नहीं निकल रही है।


 

विज्ञापन
dabang barged into house and beat three sisters with sticks for protesting against abuse In Etah
घर में घुसकर तीन बहनों को पीटा - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दबंगों ने घर में घुसकर तीन बहनों के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा। आसपास के लोगों को आता देख ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों बहनें दहशत में हैं। 

विज्ञापन


घटना रिजोर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घायल किशोरी ने गांव के ही राजेश कुमार, मुनेंद्र और अजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 27 जनवरी की रात करीब 10 बजे घर पर खाना खा रहे थे। तभी राजेश नशे की हालत में घर में घुस आया और गाली-गलौज करके अभद्रता करने लगा। इसका विरोध करने पर उसने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


चीख-पुकार मचने पर आरोपी के दोनों भाई लाठी-डंडे लेकर आ गए। तीनों ने हम बहनों की काफी पिटाई की। बेटियों के बाबा ने बताया कि छोटी बेटी कक्षा आठवीं में पढ़ती है। दबंगों के हमले से तीनों भयभीत हैं। छोटी बेटी डर की वजह से 28 जनवरी को परीक्षा देने भी नहीं गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि चीख-पुकार मचने पर वह घर आए तो आरोपी अजीत ने उनका भी गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि नशे की हालत में तीनों बहनों पर हमला किया गया है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed