{"_id":"58cd79484f1c1b2d5a32bb8f","slug":"cylinder-torn-by-fire-in-grocery-store-extending-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना दुकान में आग से सिलेंडर फटे, फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना दुकान में आग से सिलेंडर फटे, फैली दहशत
amar ujala
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
किराना दुकान में आग से सिलेंडर फटे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सड़ पुवांया गांव की किराना दुकान में शनिवार सुबह चार बजे आग लगने से वहां रखे दो छोटे गैस सिलेंडर फट गए। जबरदस्त धमाका होने से तीन दुकानों के शटर और दीवारें गिरने के साथ आग लग गई। आग की चिंगारी सड़क पार कर एक छप्पर पर गिरने से मवेशी झुलस गया। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची दो दमकलों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। पुलिस के पहुंचने से पहले दुकानदार ने अवैध रीफिलिंग का सामान गायब कर दिया। दुकानदार ने दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया है।
बिल्सड़ पुवायां गांव निवासी जयंती प्रसाद की तीन दुकानें हैं। दो दुकानों में किराना शॉप और एक दुकान में अवैध रुप से छोटे गैस सिलेंडर रीफिलिंग काम चलता था। शनिवार अल-सुबह दुकान में लगी आग छोटे गैस सिलेंडर तक पहुंची तो दो सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि दो दुकानों के शटर उड़ने के साथ दीवारें गिर गई और तीनों दुकानों में आग लग गई। आग की चिंगारी सड़क पार कालीचरण के छप्पर पर जा गिरी और आग लगने से छप्पर में बंधी भैंस झुलस गई। जोरदार धमाके की आवाज से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर सुबह छह बजे पहुंचे दमकल वाहन ने दो घंटे मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से व्यापारी को करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जयंती प्रसाद के बेटे संजीव ने किसी असामाजिक तत्व द्वारा दुकान में आग लगने और तेरहवीं के लिए लाया गया सिलेंडर फटने की बात कही है। ग्रामीणों की माने तो पुलिस के पहुंचने से पहले किराना व्यापारी गैस रीफिलिंग करने वाले उपकरण और सिलेंडर गायब कर दिए।