{"_id":"6404836d77809413e20f77e5","slug":"cyclist-dies-after-being-crushed-by-canter-in-etah-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर ने युवक को कुचलाः टक्कर मारी, साइकिल सहित सड़क पर गिरा, सिर में चढ़ा पहिया, उड़े चीथड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर ने युवक को कुचलाः टक्कर मारी, साइकिल सहित सड़क पर गिरा, सिर में चढ़ा पहिया, उड़े चीथड़े
Sun, 05 Mar 2023 05:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 05 Mar 2023 05:26 PM IST
सार
एटा में तेज रफ्तार कैंटर ने साइकिल सवार को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घर वालों को पता चला तो चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार की सुबह करीब नौ बजे कैंटर ने साइकिल सवार को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मामला जैथरा थाना क्षेत्र के जरारी खुर्द गांव का है। गांव निवासी रजनेश कुमार (30) को कैंटर ने कुचल दिया। पिता ने बताया कि रजनेश साइकिल से अपनी ननिहाल गांव नगला केसरी जा रहा था। गांव ललहट के पास कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। वह साइकिल सहित सड़क के बीच की तरफ गिर गया।
विज्ञापन
चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया
इस पर कैंटर का पहिया सिर के ऊपर से निकल गया। इसकी वजह से मौके पर ही मौत हो गई। रजनेश को एक बेटा और बेटी है। बेटा कक्षा सातवीं में पढ़ता है। प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि हादसा होने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन