फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cyber ??cafes defaming the government machinery

सरकारी तंत्र को बदनाम कर रहे साइबर कैफे

Tue, 08 Mar 2022 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??cafes defaming the government machinery
एटा। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया लागू है। आवेदक घर बैठे ही ऑनलाइन टेस्ट देकर लाइसेंस प्राप्त कर सकता है। प्रतिदिन 15 से 20 आवेदक लर्निंग लाइसेंस के लिए साइबर कैफे पर ऑनलाइन टेस्ट दे रहे हैं। अधिकांश साइबर कैफे आवेदकों के टेस्ट में पास होने के बाद उन्हें एआरटीओ कार्यालय द्वारा फेल कराने की बात कहकर ठग रहे हैं। लोगों को ठगने के साथ ही सरकारी तंत्र को भी बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय पर लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को दौड़ न लगानी पड़े, इसके लिए प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। जहां आवेदक लाइसेंस के लिए आवेदन करने के बाद घर बैठे ऑनलाइन टेस्ट दे सकता है। टेस्ट देने के तुरंत बाद पास या फेल होने का मैसेज मोबाइल पर आ जाता है, लेकिन जिले में साइबर कैफे वाले आवेदकों को ठग रहे है। पास होने का मैसेज आने के बाद भी आवेदक से पांच सौ से लेकर आठ सौ रुपये तक मांगते हैं। रुपये नहीं दिए जाने पर एआरटीओ कार्यालय द्वारा फेल कराने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला घंटाघर निवासी अनूप चंदेल ने शहर के एक साइबर कैफे पर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट दिया। टेस्ट देने के बाद मोबाइल पर पास होने का मैसेज आ गया। इस दौरान साइबर कैफे के संचालक ने पांच सौ रुपये मांगे। जब रुपये देने से मना किया तो कार्यालय से फेल कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला श्यामनगर निवासी उपेंद्र ने बीते सप्ताह एक साइबर कैफे से ऑनलाइन टेस्ट दिया। जहां पास होने पर सात सौ रुपये मांगे गए। उपेंद्र ने मोबाइल पर मैसेज का हवाला दिया, तो कैफे संचालक ने कहा कि रुपये नहीं दोगे तो एआरटीओ कार्यालय से तुम्हें फेल कर दिया जाएगा। बिना रुपयों के लाइसेंस नहीं बन पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed