{"_id":"e5bca90bf843d91e81d072686bc08c07","slug":"current-death-of-four-animals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से चार पशुओं की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से चार पशुओं की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम दतलाना में गुरुवार सुबह करीब छह बजे एचटी लाइन का तार टूट गया। जिसकी चपेट में आकर चार पशुओं की मौत हो गई। वहीं हाथ ताप रहे लोगों ने दौड़कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस-राजस्कर्मी पहुंचे ग्रामीणों में बिजलीकर्मियों के खिलाफ रोष है।
गांव में सुबह ठंड से बचाव को आग जलाकर हाथ ताप रहे लोगों ने जैसे ही एचटी लाइन में स्पार्किंग होते देखी वह भागे। स्पार्किंग के साथ ही एचटी लाइन का तार टूटकर गांव निवासी रामअवतार के मकान पर गिरा। इससे मकान के आगे बाड़े में बंधे जानवर तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से दो भैंस, एक बैल और एक पडिया झुलस गई, जिससे उनकी मौत हो गई।घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। जानकारी होने पर राजस्वकर्मी भी क्षति का आकलन करने के लिए पहुंच गए। विद्युत विभाग ने सप्लाई बंद करने के बाद जानवरों को बाड़े से हटवाया। ग्रामीणों ने शीघ्र पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
ग्रामीण महेंद्र सिंह, खूब सिंह का कहना है जर्जर तारो को बदलवाने की ग्रामीणों ने पहले ही मांग की थी। कई बार विरोध प्रदर्शन किया। लिखित शिकायत दी लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ। लगभग हर साल तारों के टूटकर गिरने के हादसे होते हैं, फिर भी विभाग के अधिकारी तारों को बदलवाने को गंभीर नहीं हैं।