फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   cultural

प्रभु राम के राज्यभिषेक पर देवताओं ने की पुष्पवर्षा

Thu, 22 Oct 2020 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
cultural
रामलीला मैदान में श्रीराम राज्यभिषेक के दौरान मंच पर मंचन करते कलाकार । - फोटो : ETAH
एटा। शहर के सैनिक पड़ाव में चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार की रात को राम राज्यभिषेक की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर वातावरण में प्रभु श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। रामलीला मंचन में रामलीला मंडल के कलाकारों ने राम राज्यभिषेक की लीला का मंचन किया। इस दौरान भगवान राम जब माता सीता से विवाह कर अयोध्या पहुंचे, तो अयोध्यावासियों ने भगवान राम का स्वागत किया। इस मौके पर राजा दशरथ ने प्रभु श्रीराम का राज्यभिषेक किया।
विज्ञापन

राज्यभिषेक होते ही वातावरण में जयश्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। उसके बाद कैकई मंथरा संवाद, और दशरथ कैकई संवाद की लीला हुई। इस दौरान रामलीला कमेटी के महामंत्री प्रमोद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर गिरि, अनिल शर्मा टिल्लू, दिनेश उपाध्याय, वीरेंद्र कुमार सर्राफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भीगी पलकों के साथ विदा हुई करीना
बुधवार की रात को राम बरात पहुंचने के बाद निर्धन कन्या करीना माहौर पुत्री ओमप्रकाश माहौर का विवाह धीरज कुमार माहौर पुत्र राजेंद्र माहौर के साथ कराया गया। इस मौके पर लोगों ने उनको सुखी दांपत्य का आशीष दिया। सुबह कन्या की विदाई कराई गई। इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राकेश गांधी, महामंत्री प्रमोद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर गिरि, अनिल शर्मा टिल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम-केवट संवाद, दशरथ मरण की लीला संपन्न
जलेसर। सार्वजनिक रामलीला रंगमंच पर रात में राम केवट संवाद, दशरथ मरण एवं भरत मिलाप लीला का मंचन किया गया। मैदान में उमड़ी भीड़ ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कोतवाली पुलिस तैनात रही। गणेश पूजन अध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय ने किया। इस मौके पर जगदीश रावल, वीरेंद्र गुप्ता, सुनील दीक्षित, हीरालाल रावल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed