{"_id":"68c1b77545e5603a10054914","slug":"crowd-of-patients-in-opd-5-malaria-3-dengue-victims-found-etah-news-c-163-1-eta1004-138770-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ओपीडी में मरीजों की भीड़, 5 मलेरिया, 3 डेंगू पीड़ित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ओपीडी में मरीजों की भीड़, 5 मलेरिया, 3 डेंगू पीड़ित मिले
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग वार्ड में भर्ती मलेरिया व डेंगू के मरीज। संवाद
एटा। मेडिकल कॉलेज में बुधवार को विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 2800 मरीजों ने उपचार लिया। जांच में मलेरिया के पांच और डेंगू के तीन मरीज मिले। संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर इनका इलाज किया जा रहा है।
मेडिसिन विभाग में सुबह 7:30 बजे से पहले मरीजों की लाइन लगना शुरू हो गई थी। दोपहर दो बजे तक पेट दर्द, बुखार, डायरिया आदि के करीब 850 मरीजों का चिकित्सकों ने इलाज किया। गंभीर मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया। पुरुष वार्ड में कुल 28 और महिला वार्ड में कुल 41 मरीजों को भर्ती थे।
मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग वार्ड में भर्ती अमर सिंह (65) निवासी सहवाजपुर, बबिता (17) निवासी गंगनपुर और नेकवती (40) निवासी कुंवरपुर ने बताया कि बुधवार को मेडिकल कॉलेज में दवा लेने आए थे। मलेरिया व डेंगू की जांच कराई गई जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
वहीं, दयाचंद्र (55) निवासी शाहआलमपुर को दो दिन, जौली (16) निवासी जिसुखपुर को तीन दिन, गुड्डो देवी (50) निवासी खिरिया, ललिता (18) निवासी नगला रंधौर और कृष्णा देवी (45) निवासी तुर्कीपुरा को पिछले एक माह से बुखार की शिकायत है। मरीजों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को दवा लेने के लिए आए थे। जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई। सभी मलेरिया व डेंगू मरीजों को संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। संवाद