फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Crowd in OPD, ward full of patients

ओपीडी में भीड़, वार्ड मरीजों से फुल

Mon, 27 Sep 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Crowd in OPD, ward full of patients
एटा। बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भीड़ ज्यादा रही। वार्ड मरीजों से भर गए। अलग से बेड डलवाए गए।
विज्ञापन

दिन-प्रतिदिन बुखार से पीड़ितों की संख्या मेडिकल कॉलेज में बढ़ती जा रही है। सोमवार को मैटरनिटी विंग में बने बुखार पीड़ितों के वार्ड भर गए। इस पर कॉलेज प्रशासन की ओर से विंग के तृतीय तल पर महिलाओं के लिए वार्ड तैयार किया गया। देर शाम तक बुखार से पीड़ित महिलाओं को तृतीय तल पर बने वार्ड में भर्ती किया गया। पीडियाट्रिक वार्ड में सुबह के समय पटियाली निवासी आरोही को तेज बुखार में भर्ती किया गया।
सोमवार को मेडिकल कॉलेज में 1579 मरीजों ने पर्चे बनवाए। इस दौरान मेडिसन डिपार्टमेंट में डॉ. जितेंद्र ने अन्य चिकित्सकों के साथ 280 मरीजों को देखा। चिकित्सक ने बताया अधिकांश मरीज बुखार के रोग से ग्रसित पहुंचे। मैटरनिटी विंग में ईएनटी चिकित्सक कक्ष के बाहर भी मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। चिकित्सक डॉ. प्रीती सेठी ने मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

जांच को लेकर रही मारामारी
सोमवार को पैथॉलॉजी में खून की जांच को लेकर मारामारी रही। इस दौरान सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। इसके बाद आने वाले मरीजों को बिना जांच के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों के सैंपल साढ़े ग्यारह बजे तक लिए जाते हैं। उसके बाद जांच की जाती है। रिपोर्ट दो बजे तक दी जाती हैं। मरीज अधिक आ रहे हैं, सैंपल लेने के समय को बढ़ाने की बात की जाएगी।
डॉ. आर के अग्रवाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed