फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Crop spread like a sheet in the field due to rain and strong wind

Etah News: बारिश व तेज हवा से खेत में चादर की तरह बिछी फसल

Sun, 26 Mar 2023 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 26 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Crop spread like a sheet in the field due to rain and strong wind
एटा/सकीट। शुक्रवार की रात को तेज हवा और बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। खेत में लहलहाती हुई गेंहू की फसल तेज हवा के चलते गिरकर चादर की तरह बिछ गई है। जिससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन



जिले में 1 लाख 34 हजार हेक्टेयर रकबे में गेहूं और 19 हजार 353 हेक्टेयर में सरसों की फसल की गई है। अगैती के साथ पिछैती फसल भी लगभग पक चुकी है। पिछले कई दिनों से पछुआ हवा चल रही थी। लगभग दस दिन के अंदर गेहूं की कटाई शुरू करने की किसानों की तैयारी थी। खेतों में लहलहा रही फसल को देख किसान भी खुश थे।
विज्ञापन


लेकिन दो दिन पहले मौसम के करवट लेने से किसान परेशान थे। आसमान पर छाए बादल शुक्रवार रात को गरज के साथ बरसने लगे। तेज हवाएं भी चलने लगीं। इससे किसानों के खेतों में लहलहा रही गेहूं की फसल गिरकर बिछ गई। कई किसानों के खेतों में खड़ी सरसों की पकी फसल भी गिर गई है। किसानों का कहना है कि बारिश के साथ तेज हवा चलने से गेहूं, जौ, सरसों की फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। अगर गिरी हुई फसल खड़ी नहीं हुई तो पैदावार कम होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कई जगह गिरे होर्डिंग व पेड़: शुक्रवार की रात बारिश के साथ चली तेज हवाओं से कई जगह लगे होर्डिंग टूटकर सड़क पर गिर गए। शहर के कचहरी परिसर और अलीगंज तिराहा पर लगे बड़े होर्डिंग्स सड़क पर पड़े रहे। वहीं जगह-जगह छोटे छोटे पेड़ के तने भी टूटकर गिर गए। सुबह के वक्त लोगों ने उठकर देखा तो कई मोहल्लों में जलभराव मिला। ठंडी हवा चलने से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ।



बोले लोग...
रात को हुई बारिश व तेज हवा चलने की वजह गेहूं की फसल खेत में पूरी तरह से बिछ गई है। जिससे काफी नुकसान होने की आशंका है। - आशाराम सिंह, शीतलपुर

बेमौसम बारिश व तेज हवा चलने की वजह से खेत में कटी पड़ी सरसों की फसल पूरी तरह से भीग गई है। अब इसे सूखने में करीब 15 दिन लग जाएंगे। - नेकराम, वाहनपुर


तेज हवा चलने की वजह से 10 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह से गिर चुकी है। इससे उत्पादन कम मिलेगा और नुकसान उठाना पड़ेगा। - राकेश कुमार, सकीट


खेत में गेहूं की फसल लहलहा रही थी। लेकिन अचानक से बेमौसम बारिश व हवा चलने की वजह से फसल खराब हो गई है। - राजेश कुमार शाक्य, सकीट



देर रात चली तेज हवा व बारिश से किसानों की फसल पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है। अगर किसानों द्वारा खेत में पानी भर दिया गया है तो वहां की फसल गिरने की संभावना है। हालांकि अभी कहीं से कोई नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है। - डॉ. मनवीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed