फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   West Bengal woman Gangraped in etah

पश्चिम बंगाल की युवती से गैंपरेप

Fri, 05 Dec 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Fri, 05 Dec 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की एक महिला के साथ आठ लोगों ने बस स्टैंड स्थित एक चर्चित होटल में ले जाकर गैंगरेप किया। इससे पहले वह उसे मैनपुरी ले गए, जहां एक होटल में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। किसी तरह बचकर आई युवती ने लोगों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। इस मामले में युवती ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




कोतवाली नगर पहुंची युवती ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल थाना मालदा के एक गांव की रहने वाली है। गत 28 नवंबर को किसी काम से टूंडला आई थी। आरोप है कि टूंडला रेलवे स्टेशन पर उतरते ही मुलाकात पश्चिम बंगाल के रहने वाले एंटोनी से हुई। वह उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि एंटोनी के साथ सात अन्य लोग पहले जिला मैनपुरी स्थित एक होटल में लेकर गए। होटल में करीब तीन दिन तक गैंगरेप किया। बाद में दो दिसंबर को एटा बस स्टैंड स्थित एक चर्चित होटल में ले गए। आठों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन





गुरुवार दोपहर करीब एक बजे पीड़िता आरोपियों के चंगुल से किसी तरह से भाग निकली। आगरा रोड स्थित मोहल्ला वर्मानगर पहुंची। एकत्रित हुए लोगों को युवती ने पूरी बात बताई। इसी दौरान एक आरोपी भी वहां पहुंच गया। युवती द्वारा पहचानने पर पब्लिक ने आरोपी को पकड़ लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस पीड़िता और आरोपी को थाने ले आई। देरसायं पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट एंटोनी उर्फ सिद्धार्थ निवासी अलीनगर मालदा पश्चिम बंगाल, अजमुल और छह अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





होटल मालिक पर भी होगी कार्रवाई
सीओ सिटी करन सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिस होटल में घटना हुई है, उस होटल मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।





महिला आयोग सदस्य ने भी गंभीरता से लिया
राज्य महिला आयोग की सदस्य अशोका पांडेय ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने पीड़िता से बात की है। साथ ही कानूनी कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया है। उनका कहना है कि होटलों में महिला व पुरुष को ठहराने से पहले उसकी आईडी प्रूफ की जांच होनी चाहिए। बिना आईडी प्रूफ के किसी भी व्यक्ति को ठहराने से अपराधों में वृद्धि होगी। इस मामले में भी इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed