फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Unknown vehicle to be vulnerable to the farmer's death

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किसान की मौत

Fri, 05 Jun 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Fri, 05 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle to be vulnerable to the farmer's death
किसान महेंद्र निवासी बरखुरदारपुर साथी राजेश निवासी किशनपुर एटा के साथ बाइक से मुहम्मदपुर शादी समारोह में गए थे। गुरुवार को देर रात्रि जब दोनों वापस लौट रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजेश के गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने जब दोनों को सड़क के किनारे लहूलुहान देखा तो मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजेश को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा है।
विज्ञापन



खुशियां बदल गई गम में
कासगंज। किसान महेंद्र के पुत्र की शादी 8 जून को होनी है। घर में हंसी खुशी का माहौल चल रहा था। शादी की तैयारियों के चलते रिश्तेदार भी जुटने लगे थे। जैसे ही मौत की सूचना परिजनों को मिली, खुशियां गम में बदल गईं। घर में चीख पुकार मचने लगी। आसपास के लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दैवी आपदा में पहले से प्रभावित था परिवार
कासगंज। दैवी आपदा में किसान महेंद्र का परिवार पहले ही प्रभावित हो गया था। परिवार के पास मौजूद पांच बीघा जमीन की गेहूं की फसल आपदा की भेंट चढ़ गई। इसकी सहायता राशि का चेक भी कुछ दिन पहले ही परिवार को मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed