{"_id":"96243eced03fcd268068558eb9116c21","slug":"theft-the-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह प्रवेश के अगले दिन चोरों ने किया घर साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह प्रवेश के अगले दिन चोरों ने किया घर साफ
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Wed, 24 Dec 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
गृह प्रवेश के अगले दिन ही चोरों ने घर पर हाथ साफ कर दिया। चोर हजाराें की नगदी और लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। मामले की तहरीर पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध दी है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला महाराणा प्रतापनगर निवासी रिटायर फौजी तेजवीर अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहा था। घर के जीने का गेट खुला हुआ था। 16 दिसंबर की रात्रि में जीने के जरिये चोर कमरे में घुस आए। बक्से का ताला तोड़कर हजारों की नगदी, जेवरात चुरा ले गए। अगली सुबह घरवालों उठकर देखा, तो कमरे में बक्से खुलें पड़े थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पीड़ित ने बताया कि चोर घर से तीस हजार रुपये नगद और एक लाख के जेवरात, मोबाइल चोरी कर ले गए। बताया कि 15 दिसंबर को घर में प्रवेश किया था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। खबर लिखें जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। इससे पहले भी कई घरों के ताले तोड़ चोर लाखों की चोरी कर ले गए है।