{"_id":"1d25643fbef5b80facfbf45f1e2091fc","slug":"the-kidnapped-man-was-found-in-aligarh-farm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ से अगवा युवक खेत में पड़ा मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलीगढ़ से अगवा युवक खेत में पड़ा मिला
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात दिन पूर्व अलीगढ़ जिले के छर्रा से अगवा हुआ सहकारिता विभाग का अकाउंटेंट शुक्रवार सुबह बागवाला क्षेत्र में ग्रामीणों को खेत में पड़ा मिला। पिता और सौतेले भाई पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। मामले में दो फरवरी को एसएसपी से शिकायत भी की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को जब युवक बरामद हुआ तो पुलिस सूचना मिलने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस के नहीं आने पर ग्रामीणों ने युवक को भर्ती कराया है।
जिला अस्पताल में होश आने पर वीरेंद्र प्रताप उर्फ सोनू ने बताया कि वो सहकारिता विभाग अलीगढ़ में अकाउंटेंट पद पर कार्यरत है। पिता अलीगढ़ थाना छर्रा निवासी रंछोर ने दूसरी शादी कर ली है। इसे लेकर पीड़ित की एटा के मोहल्ला पीपल अड्डा में रहने वाले पिता से अनबन चल रही थी। आरोप है कि 29 जनवरी को पिता, सौतेले भाई मोनू, दो नामजद ,तीन अन्य अज्ञात लोग उसे घर से बुलाकर ले गए इसके बाद आंखों पर पट्टी बांधकर इधर उधर घुमाते रहे। विरोध करने पर सभी ने उसके साथ मारपीट भी की और शुक्रवार सुबह बागवाला क्षेत्र में खेत पर फेंककर चले गए। सुबह वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने युवक के हाथ पैर खोले और पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में युवक की पत्नी लक्ष्मी ने दो फरवरी को एसएसपी से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। परिवार के करीबियों की माने तो पिता ने धोखाधड़ी कर बेटे के खाते से लाखों रुपये निकाल लिए थे। मामले को लेकर पीड़ित ने अलीगढ़ में डीएम से शिकायत की थी। अभी तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।