फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teenager Gangrep including the son of the MLC , one arrested

किशोरी से गैंगरेप में एमएलसी का बेटा भी शामिल, एक गिरफ्तार

Sat, 06 Jun 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Sat, 06 Jun 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Teenager Gangrep including the son of the MLC , one arrested
घटना गत एक जून की है। पीड़ित किशोरी कक्षा 11 की छात्रा है और थाना नयागांव के एक गांव की रहने वाली है। घटना के दिन वह घर से स्कूल की फीस जमा करने जा रही थी, रास्ते में थाना अलीगंज क्षेत्र में चार आरोपी उसे आतंकित कर बाइक पर बैठाकर ले गए थे। आरोपी किशोरी को उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर कायमगंज रोड स्थित एक बंद पड़े गोदाम में ले गए और यहां किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिस गोदाम में घटना की गई वह बसपा के एमएलसी चंद्रप्रताप सिंह का है।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, नकदी और किशोरी द्वारा पहने जेवर लूटने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। लेकिन अभी मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट नहीं आई  है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी रंजीत निवासी  टपुआ थाना अलीगंज को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया है कि वह घटना के समय मौजूद था,  लेकिन उसने दुष्कर्म नहीं किया। उसने घटना में शामिल अन्य आरोपियों के नाम बिंद, सुरजीत  सिंह, लालजी, प्रमोद कुमार व प्रशांत कुमार बताए है। इनमें एक आरोपी सुरजीत सिंह एमएलसी का बेटा है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed