फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tamper events angry Flares

छेड़छाड़ की घटनाओं से धधक रहा गुस्सा

Fri, 19 Jun 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Fri, 19 Jun 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Tamper events angry Flares
एटा/जलेसर। गांव पधैरा के अधेड़ रामप्रसाद की हत्या के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर समाज के लोग गांव सराय नींव चौराहे पर जाम लगाने जा रहे थे। साथ ही उनमें रोष भी व्याप्त था, लेकिन अन्य ग्रामीणों के समझाने पर  जाम नहीं लगाया और शव को ट्रैक्टर-ट्राली से एटा ले आए, यहां एसएसपी आवास पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन

जिले में महिलाओं व युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ गई हैं। आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, वहीं रिपोर्ट भी दर्ज हो रही है, लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से आरोपियों के हौंसले बुलंद हैं। ऐसे ही एक मामले का विरोध करने पर गांव पधैरा के अधेड़ रामप्रसाद की हत्या कर दी गई। जब परिवारीजन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने नहीं सुनी और वहां से भगा दिया। इस पर भड़के ग्रामीण सराय नींव चौराहे पर जाम लगा रहे थे, लेकिन उन्हीं में से एक दो वृद्धजनों ने समझा कि यहां जाम लगाने से कुछ नहीं होगा। सभी एटा एसएसपी से मिलने चलो, वहीं कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस पर ग्रामीण शव को लेकर एसएसपी आवास सुबह आठ बजे पहुंचे और हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों की सीओ सिटी से नोंकझोंक भी हो गई। बाद में एसएसपी एसके वर्मा के आदेश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और ग्रामीण माने। मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह भास्कर सहित अन्य बसपा नेता भी पहुंच गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed