फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   robbery in doctor's house

दिन दहाड़े चिकित्सक के यहां डाका

Sat, 20 Jun 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Sat, 20 Jun 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
robbery in doctor's house
कासगंज। शनिवार को दिनदहाड़े नगर की पाश कालोनी पंखवाला बाग में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक चिकित्सक के घर पर धावा बोला दिया। महिला चिकित्सक को बंधक बनाकर बदमाशों ने तमंचों के बल पर अलमारियां के ताले तोड़कर तीन लाख की नगदी लूट ली। चिकित्सक की पुत्रवधु ने एक कमरे में खुद को बंद कर फोन से आसपास के लोगों को जानकारी दी तो उन्होंने मकान की घेराबंदी कर ली। एक बदमाश को दबोच लिया जबकि बाकी नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

वारदात शनिवार दोपहर में करीब एक बजे डा. डीआर सक्सेना की पंखवाला बाग स्थित कोठी पर हुई। कोठी के पीछे के हिस्से में डा. सक्सेना की पत्नी डा. सत्यवती महिला रोग विशेषज्ञ अपना क्लीनिक चलाती हैं। दोपहर में डा. सत्यवती पुत्रवधू कोमल सेठ के साथ घर पर थीं। तभी एक बदमाश ने वहां आकर महिला कंपाउंडर विनीता से रूपा नाम के मरीज का परचा निकालने को कहा। कंपाउंडर पर्चा निकालने लगीं तभी पांच बदमाश और घुस आए। उन्होंने विनीता पर तमंचा तान दिया और अंदर जाकर डा. सत्यवती को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। उनसे तिजोरी और अलमारियों की चाबी मांगी। उन्होंने अलमारियों की चाबियां होने से मना किया तो बदमाशों ने उनके लॉक को तोड़ दिया और तीन लाख रुपये लूट लिए। डा. सत्यवती के चिल्लाने पर पुत्रवधू कोमल ने अपने को कमरे में बंद करके आसपास कालोनी के लोगों को फोन पर सूचना दे दी। डा. अनिल सेठ व एक पुलिस कर्मी को भी जानकारी दी। बदमाशों की सूचना पड़ोसी डा. सक्सेना की कोठी ओर दौड़ पड़े। खुद को घिरता देख बदमाश कोठी से भागते हुए टाटा स्पेसियो गाड़ी से फरार हो गए। जबकि एक बदमाश को लोगों ने दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। डाका की सूचना पर एसपी विनय यादव, एएसपी राधे मोहन भारद्वाज, सीओ एके सिंह, इंसपेक्टर विजय बहादुर पहुंच गए। पकड़े गए बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है। डा. अनिल सेठ ने वारदात की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बदमाशों के जेबों से गिरी नोटों की गड्डियां
कासगंज(ब्यूरो)। बदमाश जब लूट की वारदात को अंजाम देकर चिकित्सक की कोठी से भाग रहे थे तब उनके पास से नोटों की गड्डियां सड़क पर गिर गईं। बदमाश नोटों को उठाकर फिर से भागने लगे। उनके गमछे में भी नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं। लोगों में लूटी गई रकम तीन लाख से अधिक होने की थी चर्चा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनसनीखेज वारदात से सहमे कालोनी के लोग
कासगंज। पंखावाला बाग में डा. डीआर सक्सेना के यहां दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से लोग सहम गए। लोग नगर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर आईएमए के चिकित्सक व्यापारी नेता व बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की।
कालोनी के निवासी प्रमोद जाजू ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क नहीं है। लचर पुलिस व्यवस्था के कारण ही दिनदहाड़े डकैती की सनसनीखेज वारदात घट रही हैं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त किए जाने की मांग की। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेशचंद्र वार्ष्णेय, सतीश गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, दीपक गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, अनिरुद्ध पल्तानी, जितेंद्र वार्ष्णेय ने भी घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि पुलिस बदमाशों को शीघ्र पकड़े। आईएमए के अध्यक्ष डा. आरके माहेश्वरी, डा. मृदुल जाजू, डा. जीडी अरोड़ा, डा. अजय गोविल, डा. अखिलेश गौड़, डा. सुनील गुप्ता, डा. प्रवेश माहेश्वरी सहित तमाम चिकित्सक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दिनदहाड़े हुई वारदात पर आक्रोश जताते हुए सुरक्षा की मांग की। आक्रोशित लोगों ने एसपी के समक्ष सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठाए। लोगों ने कहा कि पंखावाला बाग कालोनी में पुलिस गश्त नहीं करती जिसके चलते बदमाशों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया।

19 साल पहले भी जून में हुई थी डकैती
कासगंज(ब्यूरो)। डा. डीआर सक्सेना की कोठी में 19 वर्ष पूर्व जून माह में ही रात्रि के समय बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों रुपये की लूट की थी। सक्सेना के एक रिश्तेदार की जान भी बदमाशों ने ले ली थी वहीं पुत्र वधू को गंभीर घायल किया था। इस बार फिर जून माह में बदमाशों ने दिन दहाड़े कोठी पर धावा बोलकर सनसनीखेज तरीके से डकैती की वारदात को अंजाम दिया।

आठ दिन पहले रैकी करके गए थे बदमाश
कासगंज(ब्यूरो)। बदमाशों ने कोठी पर योजना पूर्वक धावा बाला। महिला चिकित्सक डा. सत्यवती के क्लीनिक पर पहुंचकर आठ दिन पूर्व रैकी की थी। महिला कंपाउंडर ने इन बदमाशों को पहचान लिया। महिला कंपाउंडर ने बताया कि आठ दिन पूर्व भी बदमाश आए थे।

कोमल के साहस को लोगों ने किया सलाम
कासगंज(ब्यूरो)। चिकित्सक डा. डीआर सक्सेना की पुत्रवधू कोमल सेठ ने डकैती के दौरान साहस का परिचय देते हुए जिस तरह से लोगों को सूचना दी, उस साहस को लोग सलाम करते नजर आए। कोमल सेठ ने बताया कि जब उसने मां सत्यवती की चीख सुनी तो उसमें दहशत थी। वह कमरे से बाहर आ रही थीं तभी उनकी नजर कमरे के बाहर खड़े बदमाश पर पड़ी। यह देखकर पहले उसने अपना दरवाजा बंद किया और जल्दी से लोगों को मोबाइल से सूचना कर दी।


लोगों ने सीओ के तबादला रोकने की मांग की
कासगंज(ब्यूरो)। दो दिन पूर्व ही सीओ एके सिंह का तबादला शासन के द्वारा सीतापुर कर दिया गया था। लोगों का कहना है कि सीओ के तबादला की खबर फैलने की साथ ही बदमाश सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने एसपी से तबादला रोके जाने की मांग की। व्यापार मंडल सहित विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, डीएम सहित अन्य लोगों को तबादला रोके जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed