{"_id":"583331a64f1c1b9c28b3a1ac","slug":"police-are-not-taking-action-about-pm-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के खिलाफ तहरीर पर पुलिस मौन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानमंत्री के खिलाफ तहरीर पर पुलिस मौन
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
गंजडुंडवारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिक्शा चालक मुजम्मिल की मौत के लिए उसकी बीवी ने नोटबंदी के फैसले को कसूरवार ठहराया है। उसने पीएम, आरबीआई के गवर्नर और एसबीआई के शाखा प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी है। पर, 24 घंटे बाद भी पुलिस ने तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि एसओ का दावा है कि मामले की जांच की जा रही है।
बता दें कि 16 नवंबर की रात गंजडुंडवारा नई बस्ती के रहने वाले रिक्शा चालक मुजम्मिल की मौत हो गई थी। उसकी बीवी खुशनुमा के मुताबिक पति के बीमार होने पर वह स्टेट बैंक की शाखा से नोट बदली करने के लिए गई थी। ताकि इलाज हो सके। तमाम प्रयास के बाद भी उसके नोट नहीं बदले गए।
बाद में मोहल्ले के लोगों से उधार पैसे लेकर वह पति को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन उनकी मौत हो गई। पत्नी खुशनुमा ने पति की मौत के लिए नोट बंदी लागू करने के फैसले को जिम्मेदार ठहराया है। उसने प्रधानमंत्री, रिजर्व बैंक के गर्वनर एवं एसबीआई के शाखा प्रबंधक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
पहले तो थाने की पुलिस तहरीर मिलने से इंकार कर रही थी, लेकिन मीडिया की सुर्खियों में प्रकरण आया, तो अब गंजडुंडवारा के थाना प्रभारी डॉ केएम यादव ने यह कहा है कि शिकायत की जांच की जा रही है। जबकि खुशनुमा का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में खामोश बैठी है। बताया कि उसके चार बच्चे हैं। पति की मौत हो गई अब वह कैसे अपना और बच्चों का पेट भरेगी।