फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Poisonous liquor began to prepared again in Aliganj

अलीगंज में फिर बनने लगी जहरीली शराब

Mon, 08 May 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 08 May 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Poisonous liquor began to prepared again in Aliganj
कच्ची शराब बनाने की भट्ठियों (डमी) - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एटा। फर्रुखाबाद जिले के मेरापुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से युवक की मौत के बाद जहरीली शराब का अलीगंज कनेक्शन सामने आया है। खास बात यह है कि पिछले साल 16 जुलाई को जहरीली शराब पीने से 33 लोगों की मौत के बाद बैठाई गई मजिस्ट्रेट जांच भी अभी पूरी नहीं हो पाई है, लेकिन शराब माफिया फन उठाने लगे हैं। जल्द में ही अलीगंज क्षेत्र में जहरीली शराब बनाने के उपकरण बरामद होने के अलावा लहन नष्ट कराई गई थी।

अलीगंज क्षेत्र में पिछले साल जहरीली शराब पीने से 24 घंटे में 33 लोगों की मौत होने से कई परिवारों के चिराग बुझ गए थे। मामले में तत्कालीन डीएम अजय यादव ने मजिस्ट्रेट जांच बैठाई थी, लेिकन जांच पूरी होने से पहले एक बार फिर शराब माफिया जहरीली शराब के धंधे को चमकाने लगे हैं।
विज्ञापन


विगत शनिवार को अलीगंज से सटा फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना अंतर्गत घुरऊ शादी नगर में एक युवक की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई थी। मेरापुर थाना अलीगंज से सटा होने के कारण जहरीली शराब का अलीगंज कनेक्शन सामने आया है। शराब कारोबारी अधिक मुनाफा कमाने के लिए शराब में मिथाइल एल्कोहल और डीडीटी मिला रहे हैं। डीडीटी मिला कर बनी शराब पीने से मौत हो सकती है, जबकि मिथाइल एल्कोहल मिला कर बनाई गई शराब पीने से आंखों की रोशनी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं जिस वक्त अलीगंज में शराब पीने से 33 मौतें हुई थीं, उस वक्त फर्र्रुखाबाद और एटा जिले के बार्डर इलाके में भी जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत होने पर जहरीली शराब का अलीगंज कनेक्शन सामने आया था।


एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि शराब बनाने वालों के ठिकाने नष्ट हो चुके हैं। ऐसा कोई बड़ा मामला संज्ञान में नहीं है कि अवैध शराब दूसरे जिलों में भेजी जाए। एडीएम सतीश पाल सिंह का कहना है कि जहरीली शराब कांड की जांच आखिरी दौर में है। बिसरा रिपोर्ट आने का इंतजार है। रिपोर्ट आने पर जांच का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed