फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   murder of a young man in nyoli

प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Mon, 08 May 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 08 May 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
murder of a young man in nyoli
मुकेश (फाइल फोटो)

विज्ञापन
सोरों थाना क्षेत्र के गांव न्यौली में युवक मुकेश को उसकी प्रेमिका के परिवारीजनों ने लाठी-डंडों से पीट पीट कर और गला दबाकर मार डाला। रविवार देर शाम तक युवक के घर नहीं पहुंचने पर परिवारीजनों ने छानबीन की तो उसका शव मक्का के खेत में पड़ा मिला। परिवारीजनों ने युवक की प्रेमिका, उसके पिता, भाई और अन्य परिवारीजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी फरार हैं।

बताए अनुसार मुकेश (25) पुत्र गोपाल निवासी न्यौली की हत्या करने की योजना गांव के महावीर और उसके पुत्र हरवंश, मां भगवती ने बनाई थी। इसके अनुसार उन्होंने अपनी बेटी आरती से मुकेश को फोन कराया कि वह मक्का के खेत पर उससे मिलने आ जाए। इस पर मुकेश खेत पर पहुंच गया।
विज्ञापन


यहां पहले से मौजूद महावीर और उसके परिवारीजनों ने मुकेश को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर और गला दबाकर मार डाला। मुकेश जब देर शाम तक घर नहीं लौटो तो उसके परिवारीजनों ने तलाश की। उन्हें रविवार देर रात मुकेश का शव मक्का के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजन युवती के परिवारीजनों को तलाश करने पहुंचे तब तक वह फरार हो चुक थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुबह अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र यादव और पुलिस उपाधीक्षक शैलेंद्र लाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रेमिका सहित सभी चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।      


प्रेम प्रसंग को लेकर हुई थीं पंचायतें
न्यौली गांव में युवक और युवती के प्रेम प्रसंग के संबंध में दोनों के परिवारों और ग्रामीणों के बीच कई बार पंचायत हो चुकी थी, लेकिन मामले का हल नहीं निकल सका था। आरोप है कि इसके बाद लड़की के परिवारीजनों ने मुकेश की हत्या का षड्यंत्र रच लिया। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों को इन पंचायतों के संबंध में जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed