फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Million stolen from home

घर से दस लाख की चोरी

Sat, 07 Nov 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 07 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
 Million stolen from home
नगर पालिका आवास विकास कालोनी में एरिया सेल्स मैनेजर के बंद घर का ताला तोड़कर चोर लाखों की नगदी तथा जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह पड़ोसियों के जरिए गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी निवासी विनोद तोमर ने बताया कि वह जिले में एक दवाई कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर तैनात है। शुक्रवार को परिवार के साथ अपने पैत्रिक गांव बागवाला गए थे और घर पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान रात्रि में चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस आए और लाखों की नगदी, जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह जब पड़ोसियों ने गेट खुला देखा तो तत्काल विनोद तोमर को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीड़ित घर पहुंच गया,  घर में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लांक भी खुला था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अलमारी में ढ़ाई लाख की नगदी, आठ नग अंगूठी, दो चैन गले की, चार चूड़ी सोने की, सात जोड़ी कुंडल, दो गले के हार, एक माला कीमत करीब पांच लाख से अधिक है। साथ ही एक लैपटांप तथा अन्य सामान चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed