फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   go-taskaron ka pulis teem par hamala, eso samet do ghaayal

गो-तस्करों का पुलिस टीम पर हमला, एसओ समेत दो घायल

Thu, 09 Mar 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Mar 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
go-taskaron ka pulis teem par hamala, eso samet do ghaayal
पुलिस टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुरुवार की अल-सुबह करीब चार बजे गांव मोहकमपुर के पास गो तस्करों ने चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर स्कार्पिया चढ़ाने की कोशिश की, जब पुलिस टीम ने पीछा किया तो मांस से भरे ट्रक ने पुलिस जीप में टक्कर मारकर पलट दिया। जानलेवा हमले में एसओ जैथरा और एसएसआई समेत दो लोग घायल हुए हैं। हमले के बाद स्कार्पियों सवार भागने में सफल रहे, लेकिन मांस से भरा ट्रक कच्चे रास्ते में फंस गया। पुलिस ने भागते समय दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक से 90 क्विंटल मांस, तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जैथरा सुधीर कुमार सिंह, एसएसआई नारायण दत्त तिवारी पुलिस कर्मियों के साथ गुरुवार अल-सुबह मोहकमपुर के पास वाहन चेक कर थे। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ट्रक में गोमांस भरगैन से दरियावगंज ले जाने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। एक स्कॉर्पियो कार ट्रक के आगे आती दिखाई दी तो पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस पर चालक ने स्कॉर्पियो पुलिस कर्मियों पर चढ़ाने की कोशिश कर भाग निकली। हमले में पुलिसकर्मी बचे तो जीप से स्कार्पियो का पीछा करने का प्रयास किया। इसी बीच पीछे से आ रहे मांस से भरे ट्रक ने पुलिस जीप में टक्कर मार कर पलट दिया। हमले में एसओ और एसआई घायल होने के अलावा पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। भागते वक्त ट्रक कच्चे रास्ते पर फंसने पर ट्रक सवार तस्कर पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दो तस्करों को दबोच लिया। तस्करों के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, एक छुरी, खून में सने कपड़े बरामद किए हैं। तलाशी लेने पर ट्रक से 90 क्विंटल मांस बरामद हुआ है। गिरफ्तार तस्करों में मोहसिन निवासी खोतूपुरा थाना भोट, आसिफ निवासी अजीतपुर थाना सिविल लाइन जिला रामपुर शामिल हैं। पूछताछ में पता चला है कि मांस से भरा ट्रक स्कॉर्पियो सवार कासिम निवासी रामपुर और एक मुल्ला का है। स्कॉर्पियो सवार तस्कर ट्रक के आगे चल कर रास्ता क्लियर करते थे। ट्रक में भर कर मांस भरगैन से दिल्ली ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed