{"_id":"17edb7e7251d2b0da19d4406e82cbbb1","slug":"former-minister-and-son-of-muscle-in-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री और बेटे की कोर्ट में पेशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व मंत्री और बेटे की कोर्ट में पेशी
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Tue, 09 Jun 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
जैथरा में हुए ट्रिपल मर्डर, गैंगेस्टर में पिता-पुत्र और दुष्कर्म के मामले में बेटे के खिलाफ वारंट जारी हुए थे। इसके लेकर वह मंगलवार को कोर्ट में पेश हुए। ट्रिपल मर्डर को लेकर पूर्व मंत्री अवधपाल अज्ञैर बेटा रणजीत डकैती कोर्ट के विशेष न्यायाधीश रवेंद्र सिंह, विशेष न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट एसके त्यागी के सामने पेश हुए।
वहीं दुष्कर्म के मामले में रणजीत सिविल जज सीनियर डिवीजन चंद्रपाल की अदालत में हाजिर हुए। कानूनी प्रक्रिया होने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। पूर्व मंत्री, बेटे पर लगे चार मामलों में जमानत के लिए याचिका डाली गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता यदुवीर सिंह ने बताया कि गैंगेस्टर मामले में 12,16 जून को ट्रिपल मर्डर और चार अन्य मामलों में जमानत को लेकर जिला न्यायाधीश के सामने सुनवाई होगी।
जेल के बाहर समर्थकों का जमावड़ा
मंगलवार को भी समर्थक जिला जेल के बाहर दिखाई दिए। कोर्ट में जाने से पहले ही जमावड़ा जुटना शुरू हो गया था। फरार चल रहे पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह, बेटे रणजीत व भतीजे लालजी ने सोमवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। तीनों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। साढ़े चार घंटे की लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार तीनों को जेल जाना पड़ा था। इस दौरान पूर्व मंत्री ने सत्ताधारी नेताओं पर अपनी और परिवार की जान को खतरा होने की बात कही थी।