फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   eta mein chalatee kaar mein mahila se gaingarep

एटा में चलती कार में महिला से गैंगरेप

Sun, 06 Nov 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
eta mein chalatee kaar mein mahila se gaingarep
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पंजाब से एटा आई एक महिला को रविवार तड़के चार बजे लिफ्ट देकर कार में बैठाया और कासगंज रोड पर ले जाकर चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध पर उसे पीटा और उससे नकदी जेवर लूट लिए। थाना कोतवाली देहात पर पुलिस ने गैंगरेप और लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस की संवेदनहीनता भी सामने आई है। रविवार सुबह खाई में महिला को खाई में पड़ी देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। नौ-दस घंटे महिला खाई में बेसुध पड़ी रही। दोपहर 1:45 बजे मौके पर पहुंची अमर उजाला की टीम ने पूरे मामले की जानकारी एसएसपी को दी, तब पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद भी सवा घंटे तक पुलिस महिला को इधर-उधर घुमाती रही, उसके बाद महिला थाने ले गई।
विज्ञापन

गैंगररेप की शिकार हुई महिला मूल रुप से अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और पंजाब के मानसर जिले के कुडलारा में बाजीगर बस्ती में अपने पति के साथ रहती है। शनिवार को वह पंजाब से एटा आई थी। सुबह करीब चार बजे वह रोजवेज बस से बस स्टैंड पर उतरी और अलीगंज जाने के लिए सवारी के बारे में लोगों से जानकारी कर रही थी, चार लोगों ने उसे अलीगंज छोड़ने के लिए कार में बैठाकर अगवा कर लिया। हालांकि पुलिस प्रारंभिक जांच मामले को संदिग्ध मान रही है, पुलिस का कहना है कि शनिवार शाम छह बजे उसकी लोकेशन कासगंज में थी। नकदी और कुछ जेवर भी उसके बैग में मिले हैं, जिन्हें वह लूटने की बात कह रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


- महिला का कहना है कि चार लोगों ने बस स्टैंड से उसे अलीगंज छोड़ने के बहाने कार में बैठाया था और चलती कार में उसके साथ रेप किया। महिला का कहना है कि उन्होंने उसे एक बिस्किट खाने को दिया था, जिसे खाने के बाद वह अचेत हो गई थी। महिला के हाथ में चोटों के निशान भी हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।- राजेश कृष्ण, एसएसपी एटा 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed