{"_id":"20fbfeac925661a03c57d8b95fbae05c","slug":"eta-forward-to-catching-criminals-aligarh-back-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों को पकड़ने में एटा आगे, अलीगढ़ पीछे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराधियों को पकड़ने में एटा आगे, अलीगढ़ पीछे
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Fri, 05 Dec 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराधियों को जेल की सलाखों तक पहुंचाने के लिए चलाया गया धरपकड़ अभियान में एटा पुलिस अव्वल रही है। दो दिवसीय अभियान के दौरान एटा पुलिस ने कार्रवाई के मामले में अलीगढ़ को भी पीछे छोड़ दिया।
डीआईजी अलीगढ़ मंडल मोहित अग्रवाल द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए मंडल भर में दो दिवसीय अभियान पिछले दिनों चलाया गया था। डीआईजी के निर्देशन में चली कार्रवाई के बाद एटा पुलिस आगे रही। अभियान में अलीगढ़ मंडल में कुल 544 आरोपी पकड़े गए। अलीगढ़ पुलिस ने 165, एटा ने 273, हाथरस 72, कासगंज पुलिस 34 आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रही।
अभियान में हुई धरपकड़
जिला आरोपी
अलीगढ़ 165
एटा 273
हाथरस 72
कासगंज 34
मामला निस्तारण में नंबर दो पर रहा एटा
एटा। सालों से लंबित पड़े मामलों के निस्तारण को लेकर डीआईजी अलीगढ़ द्वारा नवंबर माह में एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें मामला निस्तारण करने के मामले में एटा पुलिस दूसरे स्थान पर रही। इसमें 2011-12-13 के कई मामले ऐसे थे, जो लंबित पड़े थे। अभियान के तहत मंडल पुलिस ने ऐसे 2603 मामलों का निस्तारण किया। अलीगढ़ पुलिस ने 996, एटा ने 685, हाथरस ने 635 और कासगंज पुलिस ने 287 मामलों का निस्तारण किया।