फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Electricity workers hostage beating

बंधक बना कर विद्युत कर्मचारियों की पिटाई

Sat, 27 Feb 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 27 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
एक मुश्त समाधान योजना के तहत राजस्व वसूली एवं बिजली चोरी रोकने को गठित कर्मचारियों की टीम को पीएचसी से बिजली चोरी कर नलकूप चलाते पकड़ना महंगा पड़ गया। स्कॉर्पियो सवार आधा दर्जन लोगों ने हमला कर पूरी टीम को घेरने के बाद तमंचे की बट से पीटा और पीएचसी में बधंक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टीम को बंधक मुक्त करा। मारपीट में दो कर्मचारी घायल हुए हैं, जबकि गंभीर रुप से घायल एक कर्मचारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अवर अभियंता ने चार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन के अवर अभियंता अवागढ़ दयाशंकर ने बताया कि शनिवार दोपहर बिजलीघर से सुपरवाइजर जितेंद्र यादव, संविदा लाइनमैन राजेश कुमार और चालक विकास यादव की टीम वाहन के साथ आगरा रोड पर एक मुश्त समाधान योजना के तहत बकाया बिल और डिस्कनेक्शन करने नगला गंगा गई थी। चुरथरा एवं नगला गंगा गांव के बीच निर्माणाधीन पीएचसी के पास स्थित निजी नलकूप उपभोक्ता इंद्रवीर निवासी नगला गंगा पर 45 हजार रुपये बिजली बिल बकाया होने के कारण टीम ने कनेक्शन काट कर केबिल कब्जे में ले लिया। आरोप है कि इसी नलकूप पर निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र से बिजली चोरी मिलने पर मामले की सूचना कर्मचारियों ने जेई को दी। आरोप है कि जब कार्रवाई कर टीम वापस आने लगी तो पीछे से आए बिना नंबर की स्कॉर्पियो सवार लोगों ने उनकी कार रोक कर जबरन बाहर खींच लिया और तमंचे की बट से जमकर पीटने के बाद निर्माणाधीन पीएचसी में बधंक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को बंधक मुक्त कराकर घायल राजेश और विकास को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद राजेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जेई दयाशंकर ने पुलिस को चार के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है। कार पर ब्लॉक प्रमुख लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed