{"_id":"5904da1f4f1c1b1035c0efa3","slug":"deshee-bam-phatane-se-chaar-bachche-jhulase","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी बम फटने से चार बच्चे झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देशी बम फटने से चार बच्चे झुलसे
amar ujala
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकंदपुर वैश्य क्षेत्र के गांव गड़िया में शनिवार को देशी बम फटने से चार बच्चे झुलस गए। ये बच्चे बम को गेंद समझ कर खेल रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। माना जा रहा है कि घर में बम खेतों से जानवर भगाने के लिए रखे थे। पुलिस भी इसे पटाखा बम फटना बता रही है।
बम फटने की घटना पूर्व प्रधान राजीव के घर हुई। पूर्व प्रधान का पुत्र रमित (5 वर्ष) पास के ही रहने वाले बच्चों में आरती (8 वर्ष), गायत्री (5 वर्ष), गोपी (4 वर्ष) के साथ खेल रहा था। बच्चे घर में रखे बम को गेंद समझकर उठा ले आए और खेलने लगे। पटकने के दौरान बम फट गया। इससे जहां चारों बच्चे झुलस गए। वहां धमाके से घर, गांव में दहशत फैल गई। अनहोनी की आशंका से सहमे लोग भागकर मौके पर पहुंचे, तो बच्चों को झुलसा देख सन्न रह गए। परिवारीजन उन्हें लेकर अस्पताल भागे। जहां रमित की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं बम फटने की सूचना पर पुलिस भी आ गई। बताया गया कि घर में पुराने पटाखे रखे हुए थे। इसमें खेत में फसल को नुकसान पहुंचाने वाले जानवरों को भगाने के लिए देशी बम भी थे। सीओ जगतराम जोशी ने बताया कि यह विस्फोट आतिशबाजी के देशी बम से हुआ है।
पटाखे से किशोर घायल
कासगंज। सोरों क्षेत्र के गांव अल्लीपुर बरबारा में विकास (12) पुत्र रामपाल देशी पटाखे के विस्फोट से घायल हो गया। घायल किशोर को जिला चिकित्सालय में लाया गया। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।