फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Court bringing the accused threw stones at police

आरोपियों को कोर्ट ला रही पुलिस पर पथराव

Wed, 04 Nov 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 04 Nov 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
 Court bringing the accused threw stones at police
अलीगढ़ से किराए पर गाड़ी लाकर मालिक और उसके सहयोगी की हत्या करने वाले आरोपियों को लेकर कोर्ट जा रही जा रही पुलिस गाड़ी पर मृतकों के परिवारीजनों ने पथराव कर दिया। थाने का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। काफी दूर तक गाड़ी का पीछा भी किया गया। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एक शव भी बरामद किया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के देहली गेट मोहल्ला मेहताब निवासी पवन गाड़ी चलाने का काम करता है। उसका साथी विनोद बाहर गाड़ी जाने पर साथ में चला जाता था। 1 नवंबर को उसकी गाड़ी को गांधी पार्क बस स्टैंड से किराए पर अमांपुर के लिए लाया गया। गाड़ी में आठ लोग सवार थे। अमांपुर पहुंचने पर दोनों की हत्या कर शव को काली नदी में डाल दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने लूटी गई गाड़ी को बेचने जाते समय वीनेश निवासी नगला भवानी, विक्रम निवासी नादरमई को सिढ़पुऱा रोड से गाड़ी सहित दबोच लिया। जबकि छह अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस ने पवन के शव को नगला मोती के निकट काली नदी से निकाल लिया। जबकि दूसरे साथी का शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों युवकों के परिवारीजन इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अमापुर पहुंच गए।जब पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में लेकर आ रही थी तो परिवारीजनों ने थाने का घेराव करते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया।

पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को हटाया तो कई घायल हो गए। किसी तरह पुलिस दोनों आरोपियों को गाड़ी में लेकर निकली तो पुलिस की गाड़ी पर पथराव करते हुए पीछा शुरू कर दिया गया। परिवारीजनों के पीछा किए जाते देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। गाडी़ को दूसरे मार्ग पर डालकर पीछा कर रहे लोगो से बचाया गया। सूूचना मिलते ही एडीएम बाल मयंक मिश्र, एएसपी राधे मोहन भारद्वाज, क्राइम ब्रांच की टीम, कासगंज कोतवाली पुलिस पहुंची। इसके बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा में दोनों आरोपियों का मेडिकर कराकर उन्हें कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed