फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   chhappar mein aag lagane se jinda jal gaya baalak

छप्पर में आग लगने से जिंदा जल गया बालक

Wed, 07 Dec 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
chhappar mein aag lagane se jinda jal gaya baalak
जम्मू में बसों में लगी आग - फोटो : Amar Ujala
दाउदगंज गांव में बुधवार दोपहर एक मकान के बाहर रखे छप्पर में आग लगने से मासूम बालक की मौत हो गई। जबकि हजारों रुपये कीमत का सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों को बुझने के बाद जला सामान निकालते वक्त मासूम का जला शव मिला तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सपा विधायक ने मौके पर पहुंच कर परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

दाउदगंज गांव निवासी अख्तर के मकान के बाहर छप्पर रखा है। बुधवार शाम 2:30 बजे वहां मोहल्ले के कुछ बच्चे खेल रहे थ कि अचानक छप्पर में आग लग गई। आग लगते ही बाकी के बच्चे भाग निकले और मासूम कयूब आग की लपटों में फंस गया। बच्चों के शोर मचाने पर जब तब ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया, तब तक छप्पर के अंदर फंसे 6 वर्षीय कयूब की आग में जिंदा जल कर मौत हो चुकी थी। लोगों को मासूम के जिंदा जलने की पता भी नहीं, लेकिन आग बुझाने के बाद जब लोगों ने हजारों रुपये का जला सामान निकाला गया, तब जाकर मासूम का जला शव मिला। मासूम का शव देखते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने मौके पर पहुंच कर मासूम के पिता को आर्थिक मदद का भरोसा दिया है।  राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर हादसे की जानकारी ली और रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी है। आग में जलकर मासूम की मौत से ग्रामीणों में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed