{"_id":"58d406c44f1c1b776a1a290f","slug":"chhah-saal-kee-bachchee-se-darindagee","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल की बच्ची से दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह साल की बच्ची से दरिंदगी
amar ujala
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
RAPE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गंाव में गुरुवार की शाम तीन किशोरों के एक छह साल की बालिका के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। किशोर उसे फुसलाकर खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वे हैवानियत की हद पार कर गए और बालिका के नाजुक अंग में लकड़ी डालकर उसे मार डालने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बालिका की मां घास काटने गई थी और वह अपने घर के बाहर साइकिल चला रही थी। इस दौरान गांव के तीन किशोर वहां पहुंचे और उसे फुसलाकर पास के खेत में ले गए। घटना के बाद खून से लथपथ बालिका को मौके पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। बालिका की हालत देख परिवारीजन सन्न रह गए। वे उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस पहले उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बालिका मां ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। बच्ची को गंभीर हालत में उपचार और मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।