{"_id":"58daab7b4f1c1bd83763e7b8","slug":"chaalak-kee-hatya-kar-lohe-kee-chaadar-se-bhara-trak-loota","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की हत्या कर लोहे की चादर से भरा ट्रक लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक की हत्या कर लोहे की चादर से भरा ट्रक लूटा
amar ujala
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
ट्रक
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर से मेरठ जा रहा लोहे की चादर से भरा ट्रक कैंटर सवार बदमाशों ने मलावन थाना क्षेत्र में हाईवे-91 पर सोमवार देर रात लूट दिया। ट्रक मालिक और उसके साले क्लीनर को बदमाशों ने केबिन में बंधक बना कर डाल लिया। विरोध पर बदमाशों ने ट्रक मालिक की लोहे की रॉड से हत्या कर दी और क्लीनर के हाथ बांध मिरहची थाना क्षेत्र में सिरसा टिप्पू नहर के किनारे फेंक गए। अचानक पहुंची पुलिस ने क्लीनर के कहने पर ट्रक का पीछा किया तो बदमाश ट्रक छोड़ कर फरार हो गए। क्लीनर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अलीगढ़ जिले के अतरौली निवासी गुलाब सिंह अपना ट्रक खुद चलाते थे, जबकि उसका साला मथुरा के राया निवासी पप्पू ट्रक पर क्लीनर था। पप्पू ने बताया कि सोमवार शाम वह कानपुर से 80 लाख रुपये कीमत की लोहे की चादर लाद कर मेरठ जा रहे थे। मैनपुरी जिले के भोगांव स्थित सोनू ढाबे पर खाना खाने के बाद जैसे ही वह लोग चले वैसे ही एक कैंटर सवार बदमाशों ने पीछा शुरू कर दिया। आरोप है कि मलावन थाना पार कर जैसे ही सुनसान इलाके में पहुंचे तभी कैंटर सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और गुलाब एवं पप्पू को बंधक बनाकर ट्रक के केबिन में डाल लिया। विरोध करने पर बदमाशोें ट्रक मालिक गुलाब सिंह के सिर में लोहे की राड मार कर हत्या कर दी और शव सहित ट्रक लूट कर कासगंज की ओर चल दिए। रात बारह बजे बदमाशाें ने पप्पू को हाथपैर बांध कर मिरहची थाना क्षेत्र में सिरसा टिप्पू नहर के किनारे फेंक दिया और ट्रक लूट कर भाग गए। इसी बीच पप्पू के हाथ खुले तो भाग कर सिरसा गांव पहुंचा तो वारदात की जानकारी दी। इसी बीच अचानक यूपी डायल 100 पुलिस पहुंची तो पप्पू के कहने पर पुलिस ने ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस को पीछा करते देख बदमाश ट्रक कासगंज रोड स्थित नगला नथा पर छोड़ कर फरार हो गए। देर रात पुलिस ने घायल पप्पू को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए गुलाब सिंह का शव पीएम के लिए भेजा है। मिरहची पुलिस ने मृतक के बेटी टीटू की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।