फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   boy died in meerut, family members doubt sumone killed

युवक की मेरठ में हुई मौत, हत्या का संदेह

Thu, 09 Jul 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 09 Jul 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
boy died in meerut, family members doubt sumone killed
मिलिट्री हास्पीटल एमडीआई मेरठ में कार्यरत सिविलियन माली के पद पर कार्यरत युवक शेर सिंह की संदिग्ध मौत हो गई। गुरुवार शाम जब मेरठ से लोग शव लेकर गांव अन्निया पहुंचे तो परिवारीजनों और ग्रामीणों में कहासुनी हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन मामला मेरठ का होने के चलते पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


विकास खंड जलेसर के गांव अन्निया निवासी शेर सिंह (42) मेरठ में मिलिट्री के एमडीआई हास्पीटल में माली के पद पर कार्यरत था और पास में ही बट्टूगोपाल मंदिर के पास मेरठ में तारा पत्नी रामगोपाल के मकान में रहता था। बुधवार रात अचानक उसकी मौत हो गई। मकान मालिक, उसके बेटे और अन्य दो लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को गांव अन्निया लेकर गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे पहुंच गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों और परिवारीजनों ने शेर सिंह की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी करनी चाही तो साथ आए लोगों ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि कैसे मौत हुई है। हम तो बस शव लेकर गांव आ गए हैं। इसी बात को लेकर ग्रामीणों से उनकी कहासुनी हो गई। पुलिस ने घटना मेरठ में होने के चलते यहां पोस्टमार्टम कराए जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया और शव को पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए मेरठ ले जाने की तैयारी शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि शेर सिंह की मौत आकस्मिक तरीके से नहीं हुई वरन हत्या की गई है। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed