फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bolero savaar badamaashon ne pashu vyaapaaree se 90 hajaar rupaye loote

बोलेरो सवार बदमाशों ने पशु व्यापारी से 90 हजार रुपये लूटे

Wed, 04 May 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Wed, 04 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
bolero savaar badamaashon ne pashu vyaapaaree se 90 hajaar rupaye loote
युवक से लूट - फोटो : अमर उजाला
पशु बेचकर लौट रहे व्यापारी नाजिर हुसैन से बोलेरो सवार बदमाशों ने गाड़ी में बैठा कर 90 हजार रुपये लूट लिए। बाद में मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। गांव ककहैरा के पास फेंककर भाग गए। पीड़ित ने किसी तरह से फोन पर परिवारीजनों को जानकारी दी। जानकारी पर पहुंचे परिवारीजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की तहरीर पीड़ित ने दे दी है। 
विज्ञापन

कासगंज थाना सहावर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी नाजिर हुसैन पशु व्यवसाई है। व्यापारी ने बुधवार को हाथरस जिले के सिकंदाराऊ स्थित पैंठ में तीन पशु 90 हजार दो सौ रुपये में बेचे। पशु बेचने के बाद वह कासगंज पहुंचा। सुबह करीब दस बजे कासगंज से घर जाने के लिए एक बोलेरो में बैठ गया। आरोप है कि बोलेरो में बैठे बदमाशों ने गाड़ी सहावर के बजाए अमांपुर रोड पर ले जाने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की। गले में अंगोछा डालकर गला घोटने की कोशिश करते हुए जेब में रखे 90 हजार रुपये निकाल लिए। कई घंटे घुमाने के बाद दोपहर करीब दो बजे कोतवाली देहात के गांव ककहैरा रोड पर फेंक कर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने वहां से गुजर रहे एक युवक से फोन लेकर परिवारीजनों से बात की। जानकारी पर पहुंचे परिवारीजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की तहरीर पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध दे दी है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed