{"_id":"34295fab108b1de51864229624b3635b","slug":"bjp-district-president-s-house-four-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष के घर से चार लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष के घर से चार लाख की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Sun, 31 May 2015 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला कैलाशगंज स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता के बंद घर को चोरों ने शुक्रवार रात निशाना बना लिया। घर के ताले तोड़कर चार लाख की नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह जब घर के ताले टूटे देखे तो भतीजे ने घटना की जानकारी दी। मौके पर कोतवाली पुलिस के अलावा डॉग स्क्वायड भी पहुंच गया। इस मामले में पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला कैलाशगंज निवासी भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता की भांजी की शादी गाजियाबाद में थी, जिसमें शामिल होने वह परिवार के साथ गए थे, घर पर ताला लगा हुआ था। चोर रात को मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए, जहां अलमारी आदि का लॉक आदि तोड़कर वहां रखी चार लाख रुपये की नकदी के अलावा सोने चांदी के आभूषण पार कर ले गए। चोर अपने साथ ताले भी ले गए। सुबह करीब चार बजे पड़ोस में रह रहे भतीजे ने जब घर के ताले टूटे देखे तो पंकज गुप्ता, कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सुबह पुलिस के अलावा भाजपा नेता भी पहुंच गए और जानकारी की, वहीं डॉग स्क्वायड भी पहुंच गया और अलीगंज रोड पर जाकर रुक गया। पीड़ित ने बताया कि अलमारी में चार लाख रुपये और आभूषण रखे थे, जिन्हें चोर चोरी कर ले गए। पुलिस दर्ज रिपोर्ट के बाद चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
लाइसेंसी हथियारों को नहीं लगाया हाथ
भाजपा जिलाध्यक्ष के घर में घुसे चोरों ने केवल नकदी-आभूषण ही चोरी किए, जबकि अलमारी में लाइसेंसी रिवाल्वर, दुनाली बंदूक रखी थी, उसे हाथ नहीं लगाया, बल्कि रिवाल्वर को अलमारी में से निकालकर मेज पर रख गए। पुलिस की मानें तो इस घटना को अंजाम किसी मिलने वाले ने ही दिया है।