फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Batuk Nath temple foray of rogues

बटुकनाथ मंदिर में बदमाशों का धावा

Thu, 12 Nov 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 12 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Batuk Nath temple foray of rogues
बुधवार रात बदमाशों ने प्राचीन बटुकनाथ मंदिर में पुजारी और उसके परिवारीजनों पर जानलेवा हमला कर लूटपाट की।
विज्ञापन

लहरा रोड पर बटुकनाथ मंदिर में पुजारी मुन्नालाल पाठक अपने घरवालों के साथ सोए हुए थे। तभी आधा दर्जन बदमाश मंदिर के पीछे की दीवार लांघकर घुस आए। बदमाशों के मंदिर में घुसने की आहट पर पुजारी मुन्नालाल पाठक जाग गए तो आरोपियों ने पुजारी के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया। उनके पुत्र सचिन और पुत्रवधु ने डर से खुद को कमरे में बंद कर लिया। बदमाशों ने पहले कमरे के दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया। जब दरवाजा नहीं टूटा तो उन्होने खिड़की का कांच तोड़ा और अंदर घुस गए। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़बक्से में रखे 10,000 रुपये, सोने के जेवर पार कर दिए। विरोध करने पर उनकी पुत्रवधु को पीटा। जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई। आधे घंटे तक बदमाशों ने मंदिर में तांडव मचाया। सचिन ने परिचितों को फोन कर मंदिर में बदमाश होने की जानकारी दी। लूट की घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed