फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   band makaan se laakhon kee choree

बंद मकान से लाखों की चोरी

Fri, 07 Apr 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
band makaan se laakhon kee choree
बंद घर में चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आवास विकास कालोनी एक बंद मकान से चोरों ने नकदी सहित लाखों रुपये के आभूषण व सामान चोरी कर लिया। लोगों ने कालोनी में गश्त बढ़ाने एवं चोरी की घटना के खुलासा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गुड्डोदवी पत्नी सुखपाल की पति की मृत्यु 25 मार्च हो गई थी। इसके बाद वह कालोनी के मकान में ताला लगाकर अपने पति के पैतृक गांव उगैती बदायूं चली गई थी। गुरुवार की रात्रि चोर उनके बंद मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए। उन्होंने घर में रखी अलमारी और बक्से के ताले चटका लिए। अलमारी में रखी 65000 रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने अलमारी व बक्सों को खंगाल लिया और उनमें रखी चार सोने की चूड़ी, तोड़ियां, पीतल के बर्तन, सिलेंडर, इन्वर्टर बैट्री आदि को चोर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

सुबह जब गुड्डोदवी के पड़ोसियों ने उनके घर का दरवाजा खुला देखा तो उन्होंने इसकी सूचना उन्हें फोन पर दी। चोरी की सूचना पाकर गुड्डोदेवी व अन्य परिवारीजन मकान पर आ गए। उन्होंने मकान के अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। मकान में अलमारी व बक्से खुले थे और सामान इधर उधर पड़ा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed