फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   anger after statue breaked

मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित देख लोगों में आक्रोश

Mon, 08 May 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 08 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
anger after statue breaked
मंदिर पर जुटी भीड़

विज्ञापन
राजकीय चिकित्सालय के सामने स्थित मंदिर में रखी मां दुर्गा की मूर्ति रविवार रात असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दी। सोमवार सुबह पूजा करने आए लोगों ने मूर्ति खंडित देखी तो आक्रोश फैल गया। सूचना पर हिंदू संगठन से जुड़े लोग पहुंच गए। हंगामे की सूचना पर एसडीएम मोहन सिंह और सीओ परशुराम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया।

राजकीय अस्पताल के पास सती मंदिर है, इसमें मां दुर्गा की मूर्ति रखी है। सोमवार सुबह जब नगर निवासी विमल अवस्थी पूजा करने मंदिर में पहुंचे तो मां दुर्गा की मूर्ति खंडित मिली। खबर लगते ही लोग लामबंद होेकर मंदिर में पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को समझाया और आगरा से दूसरी मूर्ति मंगाकर मंदिर में स्थापित कराने का आश्वासन दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने मंदिर में रखी मां दुर्गा की मूर्ति खंडित की है। दूसरी मूर्ति मंगाकर मंदिर में स्थापित कराई जाएगी। अज्ञात लोगाें पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
- मोहन सिंंह, एसडीएम अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed