फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime, police

युवती का मेडिकल कराने लाई पुलिस को परिजनों ने पीटा : फोटो

Thu, 20 Jun 2019 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:06 AM IST
crime, police
महिला अस्पताल में मारपीट हंगामे के बाद पुलिस से बचने के लिए जमीन पर लेट गईं महिलाएं। अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। जिला महिला अस्पताल में जलेसर पुलिस युवती का मेडिकल कराने लाई तो युवती के परिजनों ने उसे छुड़ाकर ले जाने की कोशिश की। इस दौरान युवती के परिजनों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। इसमें एक महिला कांस्टेबल चुटैल हो गई। महिला अस्पताल में घंटों हंगामा चला। सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने चार महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। दरोगा की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नगला मीरा निवासी मुन्नालाल की पुत्री रूबी का बुधवार को दरोगा सुखनंदन, महिला सिपाही वंदना यादव व सिपाही विपिन गौतम एटा लाए थे। यहां रूबी का मेडिकल कराने के बाद उसके 164 के बयान दर्ज कराए जाने थे। रूबी के मेडिकल कराए जाने की जानकारी पर उसके परिजन भी महिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने रूबी से बातचीत की और इसके बाद पुलिस से छुड़ाकर ले जाने लगे। पुलिस कर्मियों ने विरोध किया तो वह पुलिस कर्मियों से मारपीट पर उतारू हो गए।

उन्होंने महिला पुलिस कर्मी वंदना यादव और अन्य दोनों पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए जमकर अभद्रता की। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी देव आनंद सहित कोतवाली नगर इंस्पेक्टर व बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। उन्होंने हंगामा कर रहे परिजनों को पकड़ने की कोशिश की तो वे अस्पताल की ओपीडी से बाहर आकर परिसर में हंगामा करने लगे। इस दौरान एक महिला बेहोश हो गई। उसे पानी पिलाकर होश में लाया गया। इसके बाद पुलिस चार महिलाओं व दो पुरुषों को पकड़ कर कोतवाली नगर ले गई।
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
दरोगा सुखनंदन की तहरीर पर रूबी के पिता मुन्नालाल, भाई रोहित, मां गुड्डी देवी, चाची मंजू पत्नी धीरज, रेखा पत्नी पप्पू, यशोदा पत्नी मुनेश व विजय देवी पत्नी वीरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इनमें से गुड्डी देवी को छोड़कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। गुड्डी देवी मौके से फरार हो गई थीं, उन्हें पकडने का भी प्रयास किया जा रहा है।
शादी कर चुकी थी रूबी
जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नगला मीरा निवासी मुन्नालाल की पुत्री रूबी (20) का हाथरथ थाना सिकंदराराऊ के गांव बरामई निवासी मोनू पुत्र बृजेश से प्रेम संबंध था। विगत आठ अप्रैल 2018 को रूबी घर से मोनू के साथ चली गई थी। परिजनों ने मोनू के खिलाफ रूबी को बहला फुसला कर ले जाने का मुकदमा दस अप्रैल को दर्ज कराया था। पुलिस रूबी की बरामदगी का प्रयास कर रही थी लेकिन रूबी और मोनू ने आर्य समाज से शादी करने के बाद कोर्ट में भी उसे रजिस्टर्ड करा लिया। इसके बाद दोनों ने हाईकोर्ट से जलेसर पुलिस को एक नोटिस भेजा। इसमें अरेस्टिंग स्टे और शादी वैध होने की बात कही गई थी। इसके बाद मंगलवार को दोनों जलेसर कोतवाली पहुंच गए थे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गया था। घटना के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में घायल दरोगा सुखनंदन, महिला सिपाही वंदना व पीड़िता रूबी की डाक्टरी कराई गई है। दरोगा की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। - देव आनंद, सीओ, सिटी

घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों पर 7सीएलए सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
- स्वप्निल ममगाई, एसएसपी, एटा
-
अंकित गुप्ता

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed