फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   crime news etah,man death,bhatta labor death

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आशंका

Fri, 11 Sep 2020 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
crime news etah,man death,bhatta labor death
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव मरगायां निवासी बृजेश कुमार (30) पुत्र कप्तान सिंह बृहस्पतिवार का शव सौंरखा मोड़ के पास स्थित भट्टा पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है। बृजेश के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि अगर पोस्टमार्टम होने के बाद तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बृजेश के पिता कप्तान सिंह ने बताया है कि पुत्र राज मिस्त्री का कार्य करता है और बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे भट्टा पर मजदूरों के लिए बनाई जा रही झोपड़ियों का कार्य करने गया था। देरशाम तक जब बृजेश कुमार घर नहीं लौटा तो भट्टा पर पहुंचकर मुनीम सुनील कुमार को बताया और तलाश में जुट गए।
विज्ञापन

कप्तान सिंह का कहना है कि मुनीम के साथ भट्टा और आस पास के खेतों में तलाश की गई तब रात करीब आठ बजे ईंट भट्टा पर शव पड़ा मिला। शरीर ऐसा हो रहा था जैसे किसी ज्वलनशील पदार्थ को डाला गया हो। शव मिलने की खबर पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह भदौरिया ने बताया है कि भट्टा पर मजदूरी के दौरान आराम करते समय किसी जहरीले कीड़े द्वारा काटने जैसे लक्षण प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed